दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग को प्रधानमंत्री सिल्वर कप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

शेयर करें

दुर्ग // राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड में दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री सिल्वर कप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उन्हें केस स्टडी प्रतियोगिता 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने अपनी केस स्टडी ‘USE OF TECHNOLOGY IN POLICING’ (पुलिसिंग में प्रौद्योगिकी का उपयोग) विषय पर प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने अपनी विश्लेषणात्मक और अभिनव सोच का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने न केवल दुर्ग रेंज सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया।

श्री गर्ग ने बताया कि पुलिसिंग में आधुनिक तकनीकी उपयोग न केवल अपराध नियंत्रण में बल्कि नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनके इस विशिष्ट उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है, महासमुंद जिले में खरीफ मौसम के दौरान धान के…

    और पढ़ें
    पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन याद आ जाता है। आज जीवनशैली पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *