दुर्ग पुलिस की कार्यवाही हत्या का प्रयास करने वाला फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

शेयर करें


दुर्ग // शशि देवी साह पति विरेन्द्र साह उमरपोटी रोड स्टेशन मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि पति विरेन्द्र साह द्वारा चरित्र पर शंका कर झगडा विवाद एवं मारपीट करता रहता था 23 दिसम्बर को भी पति विरेन्द्र साह द्वारा अश्लील गालौच करते जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नियत से, ईट से प्रार्थिया के सिर में लगातार वारकर चोट पहुंचाकर भाग गया, जिससे शशि देवी के सिर में गंभीर चोट आने से इलाज हेतु जिला अस्पताल दुर्ग ले गये जहां से रिफर करने पर शंकरा अस्पताल जुनवानी में उच्च् इलाज हेतु भर्ती कराये है। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

शशि देवी के रिपोर्ट एवं गवाहों के कथन पर आरोपी पति द्वारा प्रार्थिया पत्नि को हत्या करने कि नियत से गंभीर चोट पहुंचाना पाये जाने से प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोडी गई । प्रकरण के आरोपी घटना दिनांक से सकुनत से फरार था जिसकी पता तलाश की जा रही थी। प्रकरण गंभीर किस्म का होने से वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर प्रकरण के फरार आरोपी को 22 जनवरी विरेन्द्र साह पिता रामेश्वर साह उम्र 37 वर्ष उमरपोटी रोड स्टेशन मरोदा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, घटना में प्रयुक्त ईट का टुकडा को जप्त किया गया है । आरोपी विरेन्द्र साह का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला, उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, आरक्षक भूमिन्द्र वर्मा, मोह समीम खान, संतोष कोमा, लक्ष्मीनारायण यादव, परस मण्डावी, हेमंत नेताम का विशेष योगदान रहा है ।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन हॉल में आयोजित भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *