पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पंचायत पाटन के पूर्व उपाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले का समर्थन कर नामांकन लिया वापसी

शेयर करें

पाटन // नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन जमा करने की तिथि समाप्त होने के बाद नामांकन वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. भारतीय जनता पार्टी पाटन के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ नेता, नगर पंचायत पाटन के पूर्व उपाध्यक्ष, देवांगन समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठीत व्यापारी भवन देवांगन ने भाजपा को समर्थन कर अपना नामांकन वापस ले लिया है l

साथ ही वार्ड क्रमांक 15 अटारी के युवा पार्षद नरोत्तम ठाकुर ने भी भाजपा पार्षद का समर्थन कर अपना नामांकन वापस ले लिया है।वरिष्ठ नेता भवन देवांगन ने भाजपा का समर्थन कर भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले को प्रचंड मतो से विजयी बनाने का संकल्प लेकर सभी को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रुप से प्रदेश प्रतिनिधि जीतेन्द्र वर्मा, चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले, कृष्णा भाले, जगदीश मालपानी, नीलकंठ देवांगन, गोवर्धन बिजौरा, हर्ष भाले, मुरली देवांगन, पार्षद प्रत्याशी राज देवांगन, प्रकाश बिजौरा, केवल देवांगन, जितेन्द्र निर्मलकर, चिरंजीव देवांगन, चंद्रप्रकाश देवांगन, योगेंद्र गुहा, लक्ष्मण गोस्वामी, हिमालय यादव सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ​कुपोषण के खिलाफ – आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप और कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य…

    और पढ़ें
    पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती को नई गति दे रहा है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती अधिक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *