वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ ने पारिश्रमिक में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

शेयर करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक करने पर मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष विनोद सिन्हा, महासचिव संतोष तिवारी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष विनोद सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 6-7 वर्षों में प्रबंधकों के पारिश्रमिक में एक रुपए की भी वृद्धि नहीं हुई थी, मुख्यमंत्री बघेल ने हमारी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेकर प्रबन्धकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर सीधे 20 हजार रुपए कर दिया है, इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री के प्रति हमेशा आभारी रहेंगे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply