बाढ़ में डूब रहे एक व्यक्ति की टीम ने बचाई जान

शेयर करें

राजनांदगांव  // राज्य स्तरीय आपदा मोचन बल भिलाई की टीम द्वारा आज बाढ़ प्रभावितों को बचाने के लिए रानी सागर तालाब में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की टीम को बाढ़ आने की सूचना मिलने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया गया। जिसमें बाढ़ में डूब रहे एक व्यक्ति की टीम ने जान बचाई और उसे सुरक्षित तत्काल एम्बुलेंस तक ले जाया गया तथा प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। टीम द्वारा बाढ़ में डूब रहे व्यक्ति की जान बचाने के लिए जीवंत एवं रोमांचक मॉक ड्रिल किया गया तथा उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर डोमन सिंह ने बाढ़ से निपटने हेतु जिला स्तर पर्यवेक्षक, स्टेगिंग एरिया इनक्लालेटिनेट नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नियुक्त किया है। जिला स्तर पर पर्यवेक्षक इंसीडेट कमांड पोस्ट एंड कैम्प एसडीएम अरूण वर्मा, जिला स्तर पर्यवेक्षक हेलीपेड नायब तहसीलदार कुलदीप ठाकुर, जिला स्तर पयवेक्षक मेडिकल एड पोस्ट जिला कार्यक्रम प्रबंधक चिकित्सा विभाग श्रीमती भूमिका वर्मा, जिला स्तर पर्यवेक्षक कैम्प जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा को नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply