पंच परिवर्तन से समाज में आएगी जागृत्ति : कमलेश निषाद

शेयर करें

अहिवारा // 28 सितम्बर रविवार को संध्या काल में ग्राम नारधा के दुर्गा मंच के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नारधा मंडल का शताब्दी वर्ष संघ स्थापना दिवस मनाया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश पांडे मुख्य वक्ता डॉ कमलेश निषाद जी विभाग संघचालक दुर्ग ,अहिवारा खण्ड संघचालक पंचुलाल मार्कण्डे मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि पांडे ने संघ स्थापना दिवस पर राष्ट्र कार्य के लिए तैयार रहने वाले स्वयंसेवी संस्था के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। मुख्यवक्ता

मुख्यवक्ता कमलेश निषाद ने नवरात्रि पर्व पर चल रहे देवी आराधना के इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शक्ति का पर्व है अनीति से नीति की ओर अधर्म से धर्म की ओर विजय प्राप्त करने का संदेश है। विजया दशमी तिथि को 27 सितम्बर 1925 में नागपुर में शुरू हुए संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है।किसी भी संघठन को संचालन में चुनौती का सामना करना पड़ता है।संघ ने भी अपने विकास यात्रा में अनेकों संघर्ष का कालखण्ड रहा है। संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। उन्होने हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए यह संघ शुरू किया था। आज संघ विश्व में सेवा कार्य के कारण अग्रणी भूमिका में है।आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में संघ सदैव ही तत्पर है ।उन्होंने

मुख्यवक्ता कमलेश निषाद ने नवरात्रि पर्व पर चल रहे देवी आराधना के इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शक्ति का पर्व है अनीति से नीति की ओर अधर्म से धर्म की ओर विजय प्राप्त करने का संदेश है। विजया दशमी तिथि को 27 सितम्बर 1925 में नागपुर में शुरू हुए संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है।किसी भी संघठन को संचालन में चुनौती का सामना करना पड़ता है।संघ ने भी अपने विकास यात्रा में अनेकों संघर्ष का कालखण्ड रहा है। संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। उन्होने हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए यह संघ शुरू किया था। आज संघ विश्व में सेवा कार्य के कारण अग्रणी भूमिका में है।आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में संघ सदैव ही तत्पर है l

उन्होंने पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज की परिवर्तन की बात कही जिसमे
सामाजिक समरसता
कुटुंब प्रबोधन
पर्यावरण संरक्षण
स्वदेशी आचरण
नागरिक कर्तव्य
इन पांचों पहलुओं के संतुलित विकास से ही राष्ट्र की प्रगति और समाज का पुनर्निर्माण संभव है।

इस दौरान दिलेश्वर उमरे ,अशोक साहू, ईश्वरी साहू नानुठाकुर, रानू वर्मा जी सरपंच,गिरधर पटेल जी उपसरपंच, नंदेश्वर वर्मा जी,धर्मेंद्र पटेल, मेहतरु पटेल, कन्हैया पटेल, इबल वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमित शाह की नेतृत्व में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तैयारियों की समीक्षा की
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय…

    और पढ़ें
    जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में आयोजित शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी…

    और पढ़ें