पांच बैगाओं ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से मुख्यमंत्री को कराई ठाकुरदेव की पूजा अर्चना

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के दर्शन के लिए पहुँचे। इस अवसर पर क्षेत्र के पांच बैगाओ ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से मुख्यमंत्री को ठाकुरदेव की पूजा अर्चना कराई, मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हुवे प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के देवरास स्थल पर डिहारिन दाई और धनमौली माता भी स्थापित है। ठाकुरदेव की पूजा अर्चना करने वाले बैगाओ ने बताया की हमारे पूर्वजों द्वारा विगत लंबे समय से इस स्थल पर ठाकुर देव की पूजा अर्चना किया जाता आ रहा है तथा सच्ची निष्ठा और श्रद्धापूर्वक ठाकुरदेव की पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

उन्होंने बताया कि गांव में किसी के भी घर में विवाह कार्यक्रम या शुभ कार्य होने के पूर्व आदिवासीजन यहां पूजा पाठ करने आते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित होने पर विधि विधान से ठाकुरदेव की पूजा करने पर वह बीमारी भी दूर हो जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्राम कुदमुरा में शालीकराम राठिया, वीरसिंह राठिया, होरीलाल राठिया, आशाराम राठिया और सुखराम धनवार बैगाओ ने पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक ननकी राम कँवर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बीएसपी आवास मामले में ऐतिहासिक राहत पर आभार – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाईनगर। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के आवासों को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान और शासन द्वारा दी गई ऐतिहासिक राहत पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply