मछुआ समाज की सदैव रही है गौरवपूर्ण भूमिका : भूपेश बघेल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मछुआरा समाज की भूमिका प्राचीन काल से आज तक सदैव गौरवपूर्ण रही है। हमारी सरकार ने नवा रायपुर में प्रमुख चौक का नामकरण मछुआरा समाज के गौरव को बढ़ाने के लिए उनके महापुरूष के नाम पर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमने मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया है। इस फैसले से मछुआरा भाईयों से जीरो प्रतिशत उन्हे ऋण तथा अन्य सुविधाएं मिल रही हैं, मछुआ समाज की मंशा के अनुरूप नई मछुआ नीति तैयार की गई है, जिसकी घोषणा कर दी गई है। श्री बघेल आज पंडिल दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य जिस प्रकार मछली पानी के बिना नही रह सकती उसी प्रकार निषाद समाज मछलियों के बिना नही रह सकते इसको ध्यान में रखते हुए हमने नई मछुआ नीति बनाई। साथ ही नरवा योजना के तहत हजारो तालाबों का निर्माण कराया है और नालों को रिचार्ज किया, जिससे भूमिगत जल के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। दस हजार से अधिक गौठानो का निर्माण कराया, जहां मुर्गी पालन और मछली पालन भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो सके इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने मछुआरा समाज से अपील करते हुए कहा कि मछुआरा समाज भी दो कदम आगे बढ़ाए और शासन के योजनाओें का लाभ लें। 

कृषि एवं मछली पालन मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान और मजदूर सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार द्वारा मछुआ समाज के कल्याण के योजनाएं बनाई गई है। हमारी सरकार ने बिलासपुर विमानतल का नामकरण बिलासा माता के नाम पर किया है, जो एक एतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा की निषाद समाज के मंशा के अनुरूप नवा रायपुर के किसी एक प्रमुख चौक का नाम शिरोमणि भक्त गुहा निषाद के नाम पर करने का निर्णय ले लिया गया है। भविष्य में उनकी मूर्ति भी लगाई जाएगी, इस संबंध में उन्होंने मछुआरा समाज से मूर्ति का स्वरूप और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर शासन को प्रस्ताव देने का आग्रह किया। 

कार्यक्रम में मछुआरा समाज के मछली पालन से जुड़े 31 हितग्राहियों को मोटर साइकिल सह आइस-बाक्स तथा 7 हितग्रहियों को चार पहियां वाहन का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में संसदीव सचिव कुंवरसिंह निषाद, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर निषाद व अन्य सदस्य दिनेश फुटान, देवकुमार निषाद, नरेश निषाद और मछली पालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा राज्य के विभिन्न जिलों से आए निषाद समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शिल्प ग्राम में मिट्टी के दीयों और कलात्मक मूर्तियों की जनमानस कर रहे खरीदारी
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव 2026 के शिल्प ग्राम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, पारंपरिक शिल्प और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। यहां मिट्टी से…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सेंध लेक में आयोजित भव्य एयर-शो बना आकर्षण का केंद्र
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर नवा रायपुर का आसमान आज भारतीय वायु सेना के अदम्य शौर्य, साहस, अनुशासन और अद्भुत उड़ान कौशल का साक्षी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply