प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल 18 नामांकन पत्र

शेयर करें

रायपुर // लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च 2024 गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। द्वितीय चरण में महासमुंद,कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2024 है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। नाम वापस की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 है।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *