प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

शेयर करें

रायपुर // लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो गई है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी के रूप में सोनसिंह ने आज अपना नामनिर्देशनपत्र जमा किया।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2024 है। द्वितीय चरण के निर्वाचन अंतर्गत कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 11 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 19 अप्रैल है।

  • Related Posts

    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस निर्णय से एनटीपीसी सहित अन्य सीपीएसयू से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित होगी तथा भुगतान सुरक्षा की व्यवस्था आरबीआई के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप हो सकेगी। राज्य शासन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *