प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

जामुल // 17 मार्च 2025 को एम. तुलसी पति स्व. एम कोरमा राव उम्र 50 साल निवासी झुलेलाल मंदिर के पीछे पी.एम. आवास 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड जामुल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की l इनके पड़ोसी कृपाल सिंह ने वर्ष 2024 में 5000 रूपये उधारी ली थी l

जिसे 05 महिने के अंदर चुका देने की बात हुई थी l किन्तु कृपाल सिंह द्वारा समय के पूर्व ही अपना पैसा वापस मांगने लगा प्रार्थिया द्वारा समय पर पैसा वापस कर देने की बात कहने पर कृपाल सिंह एवं जसपाल सिंह द्वारा पैसे के बदले घर का सामान उठा कर ले जाने की धमकी देते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार तलवार से प्राणघात प्रहार कर दिये जिसे प्रार्थिया लहूलुहान हो गई आरोपीगण प्रार्थिया को घायल कर मौके से फरार हो गये। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जामुल पुलिस तत्काल आरोपियो पकडे 01. कृपाल सिंग पिता स्व. प्रीतम सिंग उम्र 72 साल 02. जसपाल सिंग पिता कृपाल सिंग उम्र 42 साल साकिनान 32 एकड़ हाउसिंगबोर्ड जामुल को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए धारदार हथियार तलवार को बरामद कराये। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, उनि पुनितराम सुर्यवंशी, सउनि महफूज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, जी. सामुएल, अतुल कुमार का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    ​मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला ​रायपुर // छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सुशासन तिहार’ अब जन-जन की समस्याओं के समाधान…

    और पढ़ें
    ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल एक पड़ाव मात्र रह जाती हैं, मंजिल नहीं। राजनांदगांव जिले के…

    और पढ़ें