भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने की दुर्ग शहर विकास कार्यो के लिए कई बड़ी घोषणाएं,महापौर ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

शेयर करें

दुर्ग // भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर के लिए कई बड़ी घोषणाएं नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए की है है। मुख्यमंत्री ने सहजता से विधायक अरुण वोरा की मांग को स्वीकार किये। श्री बघेल ने दुर्ग शहरी विधानसभा के क्षेत्र गंजमंडी में आम जनता को कई विकास कार्यो की दी सौगात, उन्होंने गंजमंडी में क्षेत्र के विकास के लिए कई विकास कार्यो की सौगात दी।

विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा की कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बोरसी और पटरीपार में आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा। दुर्ग नगर निगम के कार्यालय भवन का निर्माण और विधानसभा के विभिन्न वार्डाे में बेडमिन्टन कोर्ट व खेल मैदानों का उन्नयन कराने की भी घोषणा की। जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन सड़क और बघेरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने सड़क निर्माण कराया जाएगा।

इसके साथ उन्होंने मुक्तिधाम का उन्नयन व निर्माण कराने, इंदिरा मार्केट का संधारण कार्य कराने, मटन-मछली मार्केट का पुनर्निर्माण, लाल बहादुर शास्त्री शाला भवन का निर्माण, शहर के बाह्य क्षेत्र में पाईप लाइन का विस्तार कराने, शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का संधारण सहित बाह्य विकास क्षेत्र में सड़क, नाली और विद्युत सुविधा का विस्तार कराने की भी घोषणा की है इसके लिए विधायक अरुण वोरा व धीरज बाकलीवाल ने बोरसी और पटरीपार में खुलेगा आत्मानंद स्कूल,जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक बनेगी फोरलेन सड़क और नगर निगम दुर्ग के कार्यालय भवन का होगा निर्माण, बेडमिन्टन कोर्ट एवं खेल मैदानों का होगा उन्नयन सहित अन्य विकास कार्यो की घोषणा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply