पूर्व प्रांतीय महासचिव बोधी राम निषाद उत्तर प्रदेश केबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से सौजन्य मुलाकात की

शेयर करें

रायपुर // दो दिवसीय प्रवास पर आए 13 जून 2023 सायं बिलासपुर छत्तीसगढ भवन सर्किट हाउस में मछुआ समाज को एक नई पहचान दिलाने वाले भारत ही नहीं पूरी दुनिया में जय निषाद राज की गूंज का कीर्तिमान स्थापित करने वाले और मछुआ आरक्षण को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने वाले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डॉ. संजय निषाद से पूर्व प्रांतीय महासचिव बोधी राम निषाद सौजन्य मुलाकात की l

साथ ही छत्तीसगढ में मछुवारा समाज उत्थान के लिए सामाजिक राजनीतिक विषयो पर सार्थक चर्चा हुवा। इसके पूर्व भी निषाद जी बिलासा देवी के द्वारा बसाया गया छत्तीसगढ की न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ के मछुआ समाज केंवट, निषाद, बिंद, भोई, मल्लाह, धीवर, ढीमर, कहार समस्त मछुवारा आम समाज गणमान्य नागरिक सहित बुद्धजीवी वर्ग को सौजन्य भेट मुलाकात करने हेतु अपील किया गया था इसी निमित छत्तीसगढ मे राजनीतिक,सामाजिक मछुआ समाज के प्रमुख लोग भी महामना से सौजन्य भेट मुलाकात कर सामाजिक एवम राजनीतिक चर्चा किए,क्योंकि छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ माह में विधानसभा 2023 सम्पन्न होना, छत्तीसगढ में छत्तीसगढ़ केबिनेट मंत्री दर्जा एम. आर. निषाद जी अध्यक्ष मत्स्य बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन एवम कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव गुण्डरदेही विधायक के नेतृत्व में विधान सभा 2018 में कांग्रेस की नईया पार लगी और सत्ता में कांग्रेस आई अब नई चुनौती बनकर उभर रही है l

क्या मछुआ समाज के सामान्य मछुवारा को जीवन में बदलाव आया शासन के योजनाओं का लाभ मिला या नही यह निर्भर करेगा , वही भाजपा क्या मछुवारा समाज को साधने पर कामयाब होंगे , वही निषाद पार्टी का क्या भूमिका हो सकती है क्योंकि उत्तर प्रदेश में एन डी ए में शामिल है और वहा भाजपा की सरकार पुनः दुबारा बन पाई जहा मछुआ समाज 18% की आबादी है , अब देखना है की छत्तीसगढ में मछुआ समाज की आबादी 10 % है जिसमे 25 से 30 विधानसभा ऐसा है जहा से आसानी से चुनाव मछुआ समाज के भरोसे जीता जा सकता है जो सरकार बनाने में अहम रोल साबित होगा क्योंकि मछुवारा समाज अब जाग चुका है और अपना हक अधिकार लेने के लिए तैयार है ।

प्रमुख रूप से संजय सिंह राजपूत छत्तीसगढ़ प्रभारी एवम राष्ट्रीय सचिव , राजकुमार निषाद राष्ट्रीय सचिव एवम प्रदेश अध्यक्ष ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आनंद निषाद ,पूर्व प्रांतीय महासचिव बोधी राम निषाद , युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज शरद पारकर, सुखी राम निषाद , नोहर निषाद , रामेश्वर केवर्त, राज केवर्त, सुरेश निषाद , दुर्गा प्रसाद केवट, सनत केवट उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक…

    और पढ़ें
    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। माओवाद के अंत के बाद जिला तेजी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *