प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को बूथ लेवल पर प्रत्येक मतदान केन्द्र भवन में होगा आधार संकलन

शेयर करें

रायपुर  // भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों में मतदाताओं से आधार डेटा संग्रह कर, मतदाता सूची में जोड़ने और प्रमाणीकरण तथा एक से अधिक बार पंजीबद्ध व्यक्तियों के नाम की पहचान करना है।

इस कार्य हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा सितम्बर 2022 से प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को बूथ लेवल पर प्रत्येक मतदान केन्द्र भवन में आधार संकलन हेतु  विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। आधार डेटा संकलन हेतु विशेष शिविर का आयोजन 6 सितंबर, 4 अक्टूबर, 1 नवंबर, 6 दिसंबर, 3 जनवरी, 7 फरवरी और 7 मार्च को किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं से अपील की गई है कि मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान केन्द्र में उपस्थित बी.एल.ओ. के माध्यम से आधार डेटा संकलन में सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply