हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने सांसद विजय बघेल के साथ अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा हुए कार्यक्रम में शामिल॥

शेयर करें

भिलाई // छत्तीसगढ शासन संस्कृति विभाग से प्राप्त निर्देश एवं जिला प्रशासन दुर्ग के मार्गदर्शन में भिलाई-चरौदा निगम द्वारा स्वतंत्रता सप्ताह दिनांक 09 अगस्त 2024 से लेकर 15 अगस्त 2024 के मध्य विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें राष्ट्रीय ध्वज के साथ पैदल मार्च और बाइक रैली निकाल लोगो को तिरंग झण्डे के प्रति सम्मान एवं आदर की भावना को बढावा देना है। इसी के तहत मंगलवार दिनांक 13 अगस्त 2024 की भिलाई चरौदा निगम कार्यालय से दोपहर 03 बजे तिरंगा रैली निकाली गयी। जिसका नेतृत्व दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से शहर को गुंजायमान करते हुए तिरंगा रैली निकाली गयी। जिसमें निगम कमिश्नर डी एस राजपूत के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। निगम कार्यालय से अन्नपूर्णा भवन के रास्ते बाजार वार्ड के जैन मंदिर के रास्ते से तिरंगा रैली मुख्य सडक तक पहुंची। इसके बाद पुलिस थाना भिलाई-03 के सामने से होकर निगम कार्यालय गेट पर तिरंगा रैली का समापन किया गया। गौरतलब है कि निगम परिवार द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली को भिलाई-03 चरौदा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा अच्छा प्रतिसाद देते हुए जगह जगह अभिवादन किया गया। साथ ही गणमान्य नागरिकों द्वारा तिरंगा रैली में अपनी सहभागिता भी प्रदान की गयी।

इस दौरान भिलाई-चरौदा निगम के नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि विपिन चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि श्री दिलीप पटेल, वार्ड-17 शांति नगर के पार्षद फिरोज फारूकी, वार्ड-16 की पार्षद श्रीमती प्रेमलता चन्द्राकर, वार्ड-24 के पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा, वार्ड-02 हथखोज बस्ती के पार्षद राकेश बंछोर, वार्ड-29 के पार्षद चंद्रप्रकाश पांडेय, वार्ड-12 के पार्षद तुलसी ध्रुव, वार्ड-10 के पार्षद गुरूचरण सिंह, वार्ड-21 के पार्षद संजय यादव, वार्ड-22 के पार्षद निशा राजेश यादव के साथ सुबतो दास गुप्ता के साथ मुकेश अग्रवाल, कार्यक्रम में शामिल हुए।

वही निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहा. अभियंता प्रशांत शुक्ला, सहा. अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहा. अभियंता हेमंत साहू, उप अभियंता मुकेश रात्रे, उम अभियंता विक्टर वर्मा, उप अभियंत मुकेश चन्द्राकर, सहा. लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव, सहा.राजस्व अधिकारी श्रीमती अरूणिमा दुबे ये सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित क्षेत्र के नागरिकों द्वारा तिरंगा रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

  • Related Posts

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission – NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस सीटों…

    और पढ़ें
    हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, शिक्षा ही समृद्ध भविष्य की सबसे मजबूत नींव है – राजेश अग्रवाल
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में आयोजित विकासखंड स्तरीय ‘शाला प्रवेश उत्सव’ में सहभागिता कर नवप्रवेशी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *