नगर निगम मे सभापति के चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

शेयर करें

दुर्ग // नगर निगम सभापति चयन को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं नगर निगम दुर्ग के पर्यवेक्षक संजय श्रीवास्तव के मुख्य अतिथ्य में एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, सांसद विजय बघेल, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार के अतिथ्य में संपन्न हुई आयोजित बैठक में नगर निगम दुर्ग के पार्षद गण एवं संगठन के प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे |

आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग नगर निगम पर्यवेक्षक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत हमारे शीर्ष नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास की जीत है आज हमें मिल रहा है यह मान सम्मान और स्वागत सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है इस बार जो भारतीय जनता पार्टी को जीत प्राप्त हुई है ऐसा जीत हमने कभी हासिल नहीं किया है प्रदेश के सुदूर वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्र में भी भारतीय जनता पार्टी ने विकास कार्य शुरू किए हैं हमारी जितनी भी रोड शो हुई है और जैसी भीड़ उमड रही थी उसे हमारी जीत का अंदाजा सभी ने पहले ही लगा लिया था वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन भी हमें लगातार प्राप्त होता रहा और भारतीय जनता पार्टी ने जो वादा आम जनमानस से किया है उसे हम हर हाल में पूर्ण करेंगे यही हमारी प्रतिज्ञा है |

सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के अथक मेहनत और परिणाम के स्वरूप यह जीत हमें प्राप्त हुई है और भाजपा का कार्यकर्ता खासकर दुर्ग के कार्यकर्ता हमेशा से इतिहास बना रहे हैं महापौर को ऐतिहासिक रिकॉर्ड मतों से जीत और पहली बार हमारे इतनी अधिक संख्या में पार्षद जीत कर आए हैं यह सब इतिहास रचने वाले हमारे दुर्ग के कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत का परिणाम है सभी के सामूहिक प्रयास से अब दुर्ग का चौमुखी विकास करना है |

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना चाहिए आप सबकी मेहनत से हमने यह हासिल कर लिया और यह हम सब का एक सपना था कि ऐसा इतिहास हमें बनाना है भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खासकर हमारे दुर्ग के कार्यकर्ताओं का परिश्रम लोगों को दिखता है इसके लिए मैं आप सभी को हाथ जोड़कर हृदय से सबका अभिनंदन करता हूं |

दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा की दुर्ग निगम में हमारी जीत एक विराट जीत है अब सरकार के विभिन्न योजनाएं एवं नीतियों घर तक पहुंचे इसके लिए हम सभी को प्रयास करना है और तैयार रहना है कुछ वार्ड में हमारी जीत रह गई थी अब हमें भी अगले चुनाव तक बीजेपी जीत सके उसके लिए तैयारी चालू करनी है |

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के सार्थक प्रयास से दुर्ग में इतिहास रचने का काम हुआ है और जो नतीजे हैं उसे स्पष्ट तौर पर कांग्रेस से मुंह से आवाज तक नहीं निकल पा रही है हमने कई ऐसे वार्डों में भी जीत प्राप्त की है जहां पर हमने कई वर्षों से जीत प्राप्त नहीं की थी 60 वार्डों में से हमने 40 वार्ड में ऐतिहासिक जीत प्राप्त की जो संगठन के तालमेल का परिणाम है हमारा जनाधार लगातार बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ में हम देखें तो विधानसभा में 46% लोकसभा में 52% और नगरी निकाय चुनाव में 56% वोट हमें मिले हैं हम लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं |

आयोजित बैठक में मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, कमलेश फेकर, कौशल साहू, नगर निगम दुर्ग के समस्त नवनिर्वाचित पार्षद गण उपस्थित रहे |

  • Related Posts

    राजनांदगांव में बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, मुख्यमंत्री के निर्णय का जताया आभार
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने…

    और पढ़ें
    ​भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना ​वैज्ञानिक मैपिंग और सॉल्ट लिक तकनीक से बदला अभयारण्य का परिदृश्य
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन और जैव-विविधता के केंद्र बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य ने इस भीषण गर्मी में वन्यजीव संरक्षण की एक नई इबारत लिखी है। जब पारा आसमान…

    और पढ़ें