बुजुर्ग मरीज के बाजू में बैठकर मुख्यमंत्री ने जाना हाल

शेयर करें

रायपुर // भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण के लिए से आज बस्तर संभाग के दौरै पर हैं। आज कोंटा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री बघेल कोंटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ से दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉक रजिस्टर समेत पर्चियों को देखा। वहीं स्वास्थ्य केन्द्र के दौरान उन्हें एक बुजुर्ग मरीज अकेले बैठे मिले तो संवेदनशील मुख्यमंत्री बघेल उक्त बुजुर्ग मरीज के बाजू में जाकर बैठ गए और उनका हाल जानने का प्रयास किया। इस दौरान जब सिर्फ स्थानीय बोली को समझने वाले बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री की भाषा को नहीं समझा तो उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री और बुजुर्ग के बीच दुभाषिया की भूमिका निभायी।
इस दौरान बुजुर्ग मरीज के करीब आत्मीय भाव से बैठकर मुख्यमंत्री बघेल ने पहले बुजुर्ग से पूछा कि नाम क्या है, बुजुर्ग मरीज ने अपना नाम मुचाकी बुधरा बताया। साथ ही बताया कि वे टीबी के मरीज हैं। मुचाकी बुधरा दरभागुड़ा निवासी हैं जो स्वास्थ्य केन्द्र में अपनी शारीरिक परेशानियों के चलते पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने वर्तमान में उन्हें हो रही परेशानी के बारे में पूछा। बुजुर्ग मरीज ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार है। इस पर मुख्यमंत्री ने फिक्रमंद होते हुए कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में अच्छे से इलाज कराइए और स्वस्थ होने के बाद ही घर जाइए। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशीलता से भरे अंदाज को देखकर वहां मौजूदजन अभिभूत थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply