शिक्षा समाज की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए – राकेश ठाकुर

शेयर करें

अहिवारा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बोड़ेगाँव में गोंड़वाना समाज द्वारा शिक्षा समाज की प्रथम प्राथमिकता के उद्देश्य से समाज के हाईस्कुल स्कुल व अन्य कक्षाओं के गरीब छात्र -छात्राओं एवं मेधावी बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी सामाग्री वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी गोंड़वाना समाज प्रमुख राकेश ठाकुर व अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत अहेरी अनीता ठाकुर एवं गोंडवाना समाज युवा कार्यकर्ता मनोज ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने गोंडवाना समाज के आदि शक्ति बुढ़ा देव जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किये।

कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य समाज सेवी राकेश ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा समाज की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए ,शिक्षा को समाज में जागरुकता के लिए धरातल पर कार्य करना अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्ष सरपंच ग्राम पंचायत अहेरी अनीता ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मातृशक्ति को बालिका शिक्षा, नशा मुक्त समाज, महिला सशक्तिकरण के साथ साथ संगठित होने की बात कही।

विशेष अतिथि गोड़वाना समाज के युवा तुर्क मनोज ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विशेषकर छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कार एवं अपनी संस्कृति पर ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया एवं भविष्य में अपने लक्ष्य के प्रति पूरी ईमानदारी से मेहनत करने की बात कही।

कार्यक्रम में ग्राम अहेरी , बोड़ेगाँव व आस पास ग्राम के गोडवाना समाज के प्रमुख शंख लाल उइके, मनोज नेताम, लखन ठाकुर, जेठु छेद्इहा , अशरेखा ठाकुर, रुपा ठाकुर, जुग बाई, रामकुवंर, रोशनी ठाकुर, किरण, किरण, भोजा ठाकुर,गायत्री ,रेणुका, रमशिला, चप्पा, मीना, रामकली, सेजबती, एवं कुम्भ ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply