शिक्षा में नवाचार पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा 20 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

शेयर करें

रायपुर // राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा), नई दिल्ली द्वारा जिले एवं विकासखंड स्तर पर स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षा अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार शैक्षिक गतिविधियों में नवाचार एवं बेहतर अभ्यास पर दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए राज्य स्तर पर नामांकन दाखिल होंगे। राज्य स्तर पर जिला एवं विकासखंड स्तर से इन पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को पत्र के माध्यम से या ई-मेल cgshalashagun@gmail.com पर 20 अक्टूबर 2022 तक कार्यालयीन समय में भेजे जा सकेंगे।

जहां से एक समिति के द्वारा बेहतर प्रस्तावों का चयन कर नामांकन परीक्षण के लिए नीपा, नई दिल्ली को 31 अक्टूबर के पूर्व भेजा जाना है। उम्मीदवार नामांकन भेजने के पूर्व नीपा की वेबसाईट में कार्यक्रम विवरण का अवलोकन कर सकते हैं। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शंका होने पर सीधे नीपा, नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply