बारिश के बीच गूंजा जय श्रीराम, तीन हजार कदमो का हुआ पथ संचलन

शेयर करें

भिलाई ।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन रविवार को भिलाई नगर में सपन्न हुुआ। पथ संचनल की शुरुआत सेक्टर सात माता मंदिर से शुरु होकर रशियनस कॉम्पलेक्स. सेन्ट्रल एवेन्यू होकर चर्च के पास से वापस माता मंदिर के पास मैदान में समाप्त हुई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में मध्यक्षेत्र संघचालक डॉक्टर पुरेन्द्रु सक्सेना, विभाग संघचालक कमलेश निषाद, नगर संघचालक रामजी साहू और मुख्य अतिथि के रुप में नीलम चिन्ना केशवलू अध्यक्ष माता धाम मंदिर उपस्थित रहे। पथ संचलन के दौरान बारिश और बिजली कड़कने के बाद भी स्वयं सेवक अपने जगह पर खड़े रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में क्षेत्रसंघचालक डॉक्टर पुरेन्द्रु सक्सेना ने शस्त्रपूजन के बाद अपना उदबोधन दिया। जिसमे परिवार और पर्यावरण को सहेजने पर विशेष जोर दिया। उन्होने बताया कि भारत की संस्कृति कितनी महान है। कैसे एक माला कि तरह परिवार में सबको पिरोकर रखते है। अगर हमारा परिवार आस पास के समाज स्वस्थ्य और संगठीत रहेंगे, तो भारत पुनह विश्व गुरू बनने की राह पर अग्रसर होगा। उन्होने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष की ओर प्रवेश कर रहे है, तो इस बारे में जानना जरुरी है कि संघ कैसे शुरू हुआ। और आज कैसे इतने बड़े संख्या के रुप मे हर स्थान पर यह कार्य कैसे कर रहा है। उन्होने प्लास्टिक बंद करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान तेलगु समाज की ओर से भी संघ द्वारा सम्मान देने पर नीलम चिन्ना केशवलू ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

पथसंचलन के दौरान रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवको का भारत माता की जय और जय श्रीराम के साथ स्वागत किए।

इस दौरान जिला सह-कार्यवाह दुष्यंत साहू, जिला सम्पर्क प्रमुख मनीष सोनी, भिलाई नगर कार्यवाह दीनबन्धु ,मुख्य शिक्षक राजेश निषाद एवम व्यवस्था प्रमुख विनोद अग्रवाल रहे । यह जानकारी प्रसार प्रचार प्रमुख आनन्द नारायण ओझा ने दी ।

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस में संस्कृति, साहित्य और लोककला का अद्भुत संगम देखने को…

    और पढ़ें
    सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित संत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *