ई-श्रम कार्डधारी पात्रतानुसार राशनकार्ड बनवाने हेतु स्थानीय निकाय से करें संपर्क

शेयर करें

 दुर्ग // जिले में 13 हजार 276 व्यक्ति ई-श्रम कार्डधारी के रूप में चिन्हांकित है, जिन्हें प्राथमिकता राशनकार्ड कार्ड की पात्रता है। शासन के निर्देशानुसार ई-श्रम कार्डधारियों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड एवं बैंक खाते की जानकारी राशनकार्ड हेतु निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपने क्षेत्र के स्थानीय निकाय- शहरी क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराये जाने पर उन्हें पात्रतानुसार राशनकार्ड जारी किया जायेगा।

खाद्य नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार चिन्हांकित ई-श्रम कार्डधारियों में से अब तक जिले में 3 हजार 279 का राशनकार्ड बनाकर प्रदाय कर दिया गया है। शेष बचे चिन्हांकित ई-श्रम कार्डधारी से अपील की गई है कि वे स्थानीय निकाय से संपर्क कर अपना राशनकार्ड शीघ्र बनवा लें या परिवार को जारी राशनकार्ड में अपना नाम जुड़वा सकते है। यदि उन्हें पहले से राशनकार्ड जारी है तो अपने निकटतम शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशनकार्ड की जानकारी उपलब्ध करायें। राशनकार्ड हेतु आवेदन पत्र एवं जानकारी नही प्रस्तुत करने पर यह माना जावेगा कि उनके परिवार में राशनकार्ड बना हुआ है एवं उनका नाम राशनकार्ड में अंकित है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    लोक भवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक भवन में आज राज्यपाल श्री रमेन डेका की उपस्थिति में दीपावली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में लोक भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों और…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह…

    और पढ़ें

    Leave a Reply