ई डिस्टिक पोर्टल द्वारा नागरिक लॉगिन से अब एक माह में 4 आवेदन की सुविधा

शेयर करें

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के पोर्टल में आवश्यक परिवर्तन करते हुए अब एक मोबाइल नंबर से एक माह में अधिकतम केवल 4 आवेदन की  सीमा तय कर दी गई है. यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने बताया कि विगत दिनों ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में आम नागरिकों की सुविधा के लिए दिए गए सिटीजन लॉगिन का दुरुपयोग करने के समाचारों को देखते हुए चिप्स द्वारा स्वत संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवेदन करने की संख्या को सीमित किया गया है। एक माह में 4 से ज्यादा आवेदन की दशा में नागरिक लोक सेवा केंद्र, चॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा लोक सेवा केंद्र द्वारा संचालित समस्त सेवाओं पर लागू होगी।
समीर विश्नोई ने बताया कि शीघ्र ही ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना का उन्नत नवीन पोर्टल प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति नागरिक लॉगइन का दुरुपयोग ना कर सके।
 ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के नवीन पोर्टल में उपरोक्त सुविधा के साथ-साथ प्रत्येक लोक सेवा केंद्र के लिए प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे जिसे केंद्र संचालकों को अपने केंद्र में पठनीय स्थल पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। इस प्रमाण पत्र में संबंधित केंद्र का पूर्ण विवरण दर्ज होगा और इंक्रिप्टेड क्यूआर कोड भी होगा जिससे कोई भी नागरिक स्कैन कर अथवा वेब में आईडी डालकर उस सेंटर की वैधता को जांच सकते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक सेवा के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क दर्शाती हुई पावती भी प्रत्येक हितग्राही को दी जाएगी ताकि हर नागरिक से सेवा शुल्क से अवगत रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply