दुर्ग पुलिस की साइबर प्रहरी टीम ने साइबर पखवाड़ा अभियान के तहत विभिन्न वर्गों को किया जागरूक।

शेयर करें

दुर्ग ।। छत्तीसगढ़ पुलिस के राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत, दुर्ग जिले में निरंतर साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के पर्यवेक्षण में यह अभियान पूरे जिले में नए-नए माध्यमों का उपयोग कर आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

स्टेप कोचिंग संस्थान दुर्ग में साइबर प्रहरी टीम ने पहुंचकर उपस्थित बच्चों को साइबर अपराधों के खतरों से अवगत कराया और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके साथ ही, इनर व्हील क्लब नेहरू नगर की महिलाओं को भी साइबर प्रहरी अभियान से जोड़ते हुए उन्हें साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई, ताकि वे समाज में इस संदेश को और अधिक प्रसारित कर सकें। दुर्ग सिनेमा के सभी कर्मचारियों को साइबर पखवाड़ा अभियान के तहत जागरूक कर, थिएटर में भी साइबर जागरूकता वीडियो चलाकर आमजनों को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक कराया जा रहा है। इसी क्रम में, एयरटेल ऑफिस में भी उपस्थित कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं, जिससे वे साइबर अपराधों से बचाव कर सकें।

दुर्ग पुलिस की साइबर प्रहरी टीम हर क्षेत्र के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और लगातार समाज के विभिन्न वर्गों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताकर जागरूक कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखना है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खरीफ – 2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में खरीफ सीजन-2026 के दौरान संभावित अल्प वर्षा की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग तथा…

    और पढ़ें
    बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली के निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *