दुर्ग जिले की जनता का जनादेश भाजपा के साथ – जितेन्द्र वर्मा

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि 17 नवंबर को संपन्न विधानसभा चुनाव में दुर्ग जिले की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है और दुर्ग जिले की सभी सीटों पर भाजपा अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में बनने वाली भाजपा की सरकार में दुर्ग जिले का अहम योगदान रहेगा।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने विधानसभा चुनाव 2023 में ऐतिहासिक मतदान के लिए दुर्ग जिले की जनता को साधुवाद देते हुए कहा कि दुर्ग जिले की जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर भागीदारी देते हुए ऐतिहासिक मतदान करके परिवर्तन का संकेत दे दिया है। जनता ने भरपूर उत्साह दिखाते हुए खुलकर मतदान किया है, जिससे स्पष्ट रूप से यह प्रतीत हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को ही जनादेश मिलने जा रहा है।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर जिला स्तर के तक सभी का कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर कहा कि उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता और पार्टी के बीच में सेतु के रूप में काम करते हुए तत्परता से पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम, अभियान, और संदेश को सफलता के साथ जनता तक पहुंचाया, जिसका ही यह सुपरिणाम दिखाई दे रहा है कि न केवल दुर्ग जिले की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है बल्कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार भी बन रही है। उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्षो से दुर्ग संगठन जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष की भूमिका को पूरी ताकत और गंभीरता के साथ निभाते हुए कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाया, यहां तक कि कांग्रेस सरकार की लाठियों और झूठी एफआईआर से भी कार्यकर्ता भयभीत नहीं हुए और जमकर प्रतिकार किया।

आज दुर्ग जिले में भाजपा के सभी प्रत्याशी अपनी विजय की ओर अग्रसर है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं से भरे दुर्ग जिले में कार्यकर्ताओं ने जिस साहस और प्रखरता के साथ भाजपा का परचम लहराकर कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों को उजागर किया, उसके लिए कार्यकर्ताओं का जितना अभिनंदन किया जाए, वह कम है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply