दुर्ग जिले के निर्वाचित नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मुलाकात

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग जिला भाजपा संगठन अंतर्गत आने वाले दुर्ग नगर निगम, अमलेश्वर एवं कुम्हारी नगर पालिका तथा पाटन, उतई, धमधा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा कार्यालय पंहुचकर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से सौजन्य भेंट की।

दुर्ग नगर निगम महापौर अलका बाघमार, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले, धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल और उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू ने अपने-अपने नगरीय निकायों के पार्षदों के साथ संगठन मंत्रियों से मुलाकात की। सौजन्य भेंट के दौरान जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, पाटन चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, उतई चुनाव प्रभारी मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कौशल साहू, कमलेश फेकर, धर्मेंद्र सिन्हा, रानी बंछोर, लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, कैलाश यादव, नवीन पवार विशेष रूप से मौजूद रहे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने महापौर, अध्यक्षों और पार्षदों से कहा कि जनता ने बहुत ही आशा विश्वास के साथ आपको बड़ी जिम्मेदारी दी है, जनता की सेवा करने में कोई कसर न छोड़ें। अच्छे जनप्रतिनिधि की छवि बनाकर पार्टी को आगे बढ़ाएं।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि जनप्रतिनिधि के पद को सेवा का माध्यम मानकर जनता के बीच काम करें और पार्टी का आधार मजबूत करें।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें