दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दुर्ग जिला के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षकगणों का आगमन 30 अक्टूबर से 3 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित है। जिला निर्वाचन से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए प्रेक्षक नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है, इनका मो. 9456593401 है।
विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए प्रेक्षक आर. लालवेना (आईएएस) होंगे, इनका मो. 9436960360 है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए प्रेक्षक दीपक कुमार मीणा (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7768940303 है l
विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली के लिए प्रेक्षक डॉ. राज कृष्ण प्रुथी (आईएएस), इनका मो. 9418455298 है l
विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए प्रेक्षक सुवेन्दु कानुंगो (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, इनका मो 9437291018 है।
इसके अलावा पुलिस आर्ब्जवर डॉ. बी. नवीन कुमार (आईपीएस) होंगे, इनका मो. 9963446658 है।






