दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया महाराष्ट्र और रायपुर दक्षिण की जीत का जश्न

शेयर करें

दुर्ग // छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण सीट और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली एक तरफाजीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत पर प्रसन्नता प्रकट की।

ग्रामीण विकास एवं ओबीसी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन पर रायपुर दक्षिण की जनता ने विश्वास करते हुए भाजपा को ऐतिहासिक रूप से जिताया है, वही महाराष्ट्र में मिला प्रचंड बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के विश्वास को प्रकट करता है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण और महाराष्ट्र विधानसभा में मिली भाजपा की ऐतिहासिक जीत मोदी के सशक्त नेतृत्व पर जनता के विश्वास की मुहर है।

जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी को मिला प्रचंड बहुमत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों पर जनता के विश्वास को दर्शाता है।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये और दिलीप साहू ने कहा कि देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को बहुमत मिलने से यह प्रमाणित हो गया है कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। महाराष्ट्र की जनता ने सांप्रदायिकता और तुष्टीकरण को पोषित करने वाले तत्वों को कड़ा सबक सिखाया है।

जिला भाजपा कार्यालय में खुशियां मनाने वाले कार्यकर्ताओं में विधायक जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, अलका बाघमार, आशीष निमजे, अजय तिवारी, प्रीतपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर, डॉ. मानसी गुलाटी, रजनीश श्रीवास्तव, विजय ताम्रकार, मदन वाढई, गिरेश साहू, सुनील अग्रवाल, साजन जोसेफ, सुरेंद्र बजाज, गोविंद देवांगन, राहुल पंडित, नवीन पवार, राकेश दुग्गड़, कमल शर्मा, आशीष खंडेलवाल, आसिफ अली, रीता मेश्राम, मनोज अग्रवाल, अमर भोई, नरेंद्र ठाकुर, मनोज सोनी, आशुतोष मिलिंद, चंद्रशेखर चंद्राकर, शिव निषाद, विकास सेन, बंटी चौहान, नरेंद्र बंजारे, मासूब अली, वसीम कुरेशी, लिकेश्वर देशमुख, ताम्रध्वज साहू, विनोद चंद्राकर, भास्कर तिवारी, ध्रुव सचदेव, शंकर यादव, श्वेता ताम्रकार, मनीष भंडारी, राजेश साह, पुरान देशमुख, रिंकू वर्मा, रमणीक मंगनानी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply