ज्ञानेश्वरी की प्रतिभा को मिली नई उड़ान : वेटलिफ्टर कु. यादव ने एएसआई में नियुक्ति पर  मुख्यमंत्री श्री बघेल का जताया आभार

शेयर करें

रायपुर // एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की वेटलिफ्टर कुमारी ज्ञानेश्वरी यादव की प्रतिभा को राज्य सरकार के प्रोत्साहन से नई उड़ान मिल गई है। खुशी से चहकते कु. यादव ने आज शाम यहां राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान इसका भरपूर इजहार किया।  
कुमारी ज्ञानेश्वरी ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मुझे पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति मिल गई है। जिसने मेरी खेल प्रतिभा में नया जोश भर दिया है। साथ ही इससे मुझे अपने खेल के बेहतर प्रदर्शन के लिए और प्रोत्साहन मिला है। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुलाकात के दौरान वेटलिफ्टर कु. ज्ञानेश्वरी यादव की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बिटिया कु. यादव के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजनांदगांव ही नहीं बल्कि हमारा प्रदेश और देश भी गौरान्वित हुआ है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चौम्पयनशिप में 3 रजत पदक जीतने पर पुलिस विभाग में एएसआई पद पर नौकरी देने की घोषणा की गई थी। इसी कड़ी में नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स जूनियर एवं सीनियर वर्ग में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने जूनियर एशियन चौम्पियनशिप में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply