जिला न्यायालय में माली एवं वाटर मेन के एक-एक रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित

शेयर करें

बेमेतरा // कार्यालय न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय बेमेतरा अन्तर्गत आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी माली एवं वाटर मेन के एक-एक पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र 10 जुलाई 2023 की संध्या 5:00 बजे तक बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम एवं आवेदक का वर्ग लिखा हो, कार्यालय न्यायाधीश. कुटुम्ब न्यायालय, बेमेतरा (छ.ग.), पिन कोड नं.- 491335 के पते में रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे जा सकते हैं।

अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। 10 जुलाई 2023 की संध्या 5:00 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। डाक के विलम्ब के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार रहेगा। आवेदन के साथ जन्मतिथि के संबंध में प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, स्थाई निवास प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण-पत्र (शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थानों में कार्यरत शासकीय सेवकों को छोड़कर), दिव्यांगता प्रमाण-पत्र इत्यादि प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन पत्र में उल्लेखित क्रमानुसार संलग्न करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन का प्रारुप जिला न्यायालय की वेबसाइटhttps://districts.ecourts.gov.in/bemetaraसे प्राप्त किया जा सकता है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply