श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर,सस्ती दवा दुकान में आसानी से कम कीमत पर दवाइयां मिल जाने से आम जनताओं को बड़ी राहत मिलेगी:

शेयर करें

मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे 20 अक्टूबर को वर्चुअल उद्घाटन:

Advertisements
KWBD

दुर्ग । नगर पालिक निगम नलघर शॉपिंग कम्प्लेक्स और रायपुर नाका मुक्तिधाम के पास मिलेगी सस्ती दवाई। सब्बो स्वस्थ्य-जम्मों सुघ्घर अर्थात सभी स्वस्थ्य रहे और सभी ठीक रहे, इन्हीं परिकल्पनाओं के साथ शहर एवं प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की एक नई पहल के साथ मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का 20 अक्टूबर सुबह 11 : 30 बजे को वर्चुअल शुभारंभ किया जा रहा है।इस वर्चुअल कार्यक्रम में शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, निगमायुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव के अलावा समस्त एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेन समेत अधिकारीगण और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। योजना के तहत दुर्ग निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर नलघर शॉपिंग कम्प्लेक्स और रायपुर नाका मुक्तिधाम के पास श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ होंगे

इन मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से लोगों को अधिकतम बिक्री मूल्य एमआरपी से 58 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। राज्य शासन की इस पहल से ऐसे गरीबों और आम जनताओं के पैसे बचेंगे जो अपनी बीमारी ठीक करने के लिए मंहगी दवाइयां खरीदते हैं। श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के नाम से दुर्ग शहर में संचालित होने वाले दवा दुकानों में आसानी से कम कीमत पर दवाइयां मिल जाने से आम जनताओं को बहुत राहत मिलेगी।
जेनेरिक दवाओं के साथ हर्बल उत्पाद, श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के नाम पर प्रारंभ होने वाले दुकानों में महत्वपूर्ण 2 से अधिक दवाइयां, 20 से अधिक सर्जिकल आइटम, सर्दी, ख़ासी, बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी सामान्य बीमारियों के अलावा एंटीबायोटिक भी उपलब्ध होगी। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाइयों की बिक्री की जाएगी।

  • Related Posts

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में बुधवार को इस पावन पर्व की यही…

    और पढ़ें
    पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *