धमधा में 30 फीट का रावण जलाया जाएगा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी

शेयर करें

धमधा ।। नगर का विशाल दशहरा महोत्सव 79 धूमधाम से मनाया जाएगा नगर के दशहरे के गौरवशाली इतिहास रहा है इसी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष पुनः नगर पंचायत एवं नगर वासी के संयुक्त तत्वाधान में इसका बीड़ा उठाया गया है दशहरा कमेटी के अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष इस महोत्सव को भव्य रूप से मनाने हमारी टीम पूरा सहयोग कर रही है उन्होंने बताया की सप्तमी में गरबा महोत्सव,नवमी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही दशहरा के महामेला को भव्यता देने का प्रयास किया जा रहा है

उसी तारतम्य में 5 अक्टूबर बुधवार को बाजार ग्राउंड धमधा में इस उत्सव को मनाया जाएगा सर्वप्रथम तमेर पारा रामलीला मंडली द्वारा भगवान राम की शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ जुलूस दशहरा मैदान पहुंचेगी रामलीला मंचन पश्चात 30 फीट निर्मित भव्य रावण का दहन किया जाएगा ग्राम देवता की पूजा कलार समाज द्वारा लाई गई डोले के साथ की जावेगी।

रावण दहन पश्चात रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ का मशहूर सांस्कृतिक कार्यक्रम दीपक चंद्राकर अर्जुंदा की प्रस्तुति लोकरंग का मंचन होगा दूसरे मंच पर प्रसिद्ध नाच मया के बंधना की प्रस्तुति की जावेगी रात भर चलने वाले इस महामेला में हजारों की संख्या में उपस्थिति नागरिकों की रहेगी।कमेटी के संरक्षक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि छोटे से बजट से प्रारंभ यह महोत्सव 5 लाख तक की राशि व्यय की जावेगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे होंगे दशहरा महामेला शाम 5 बजे से पूरे दिन सुबह 7 बजे चलेगी उन्होंने लोगों से शांति पूर्वक महामेला का आनंद उठा कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।


कार्यक्रम की तैयारी में राजीव गुप्ता ,अशोक कसार,देवनाथ सोनकर,हिम्मत ढीमर,दुखवा पटेल,भूषण सोनी,नंद निर्मलकर,सुमंत ताम्रकार,परमेश्वर साहू,विजय ढीमर,सुरेश ढीमर,उमेश यादव,अरुण साहू,रजत नायक,तरुण देवांगन,कलीम कुरैशी,अनिल ताम्रकार,मनोज यादव,हितेंद्र देवांगन,सुधांशु ताम्रकार,अनूप गुप्ता,आशीष महोबिया,सुयश ताम्रकार सहित कमेटी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता गण लगे रहेंगे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply