धमधा ।। स्थानीय शासकीय आई टी आई धमधा में दीक्षांत समारोह व भगवान विश्वकर्मा के पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर किया गया साथ ही माँ सरस्वती की वंदना गीत हेमलता साहू, सती, निकिता के द्वारा किया ।
इसके बाद आए अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से व पुष्पगुच्छ व बैच लगाकर स्वागत किया गया जिसमें मंच संचालन आलोक साहू, विक्रम राजपूत ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण कुमार गुप्ता, अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य आर के वर्मा, अतिविशिष्ट अतिथि बी.के. साहू सेवा निर्वित्त प्राचार्या आई टी आई मैनपाट, विशेष अतिथि विष्णु प्रसाद ताम्रकार, पवन देवांगन, मोहन पटेल, राजा स्वर्णकार, प्यारे लाल जोशी, संस्था के प्राध्यापक हिमसिखा साहू, तोमेश्वर,डुलेश्वर, विजेंद्र रहे ।
वही संस्था के प्राचार्य आर.के.वर्मा ने अपने उध्बोधन में छात्र छात्राओं को संस्था में होने वाली गतिविधियों व आगे के अध्ययन कार्य की टिप्स भी बताए व छात्र छात्राओं को अच्छे मार्ग प्रेरित भी किया साथ ही आए हुए अतिथियों ने अपने अपने विचार भी रखे अंतिम में मुख्य अतिथि श्रवण गुप्ता जी ने अपने उध्बोधन में संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से अपने विचार रखे साथ ही आए हुए वरिष्ठजनो का सम्मान प्रतीकचिन्ह भेट कर किया गया यही सत्र 2021-22 में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को मार्कशीट भी वितरण किया गया।





