विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर 1501 लोगो ने भरें आवेदन

शेयर करें

भिलाई // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के हर वर्ग तक शासन की जनकल्याणकारी योजना को पहुॅचा कर उन्हे लाभान्वित करना चाहते है, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा योजना छोटे व्यापारियों के जीवन स्तर में सुधार लेकर आया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का यही उददेश्य है।

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा श्रीराम चौक मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पहुॅचे राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने उक्त बाते कही उन्होने स्वनिधि योजना के लाभार्थी पवन कुमार गुप्ता, अशोक सिन्हा, शीला कवर, आर रमना को प्रमाण पत्र तथा उर्षा वर्मा, सविता देवी प्रजापति को गैस किट प्रदान किये। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उर्षा चौधरी, भारती सोनी, सावित्री गिल, लक्ष्मी सिंह, दिप्ती देवांगन, गुंजा सिंह का गोदभराई करवा कर कुपोषित बच्चे इशिका साहू, अनरव सोनवानी को सुपोषण किट तथा स्वस्थ शिशु सृष्टि, नित्या, प्रियांशु, रोहित, रेयांशी को प्रमाणपत्र प्रदान किये। इसके पूर्व सांसद ने भारत माता तथा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यापर्ण व टीप प्रज्जवलित कर उपस्थित लोगो को भारत को 2047 तक विकसित एवं समृद्व राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाये।शिविर स्थल में शासकीय स्कूल खुर्शीपार के बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी

निगम द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के 12वां दिवस शिविर श्रीराम चैंक एवं इण्डोर स्टेडियम शिवाजी नगर खुर्सीपार में आयोजित किया गया, जहाॅ 6 हजार से अधिक लोग उपस्थित होकर 1501 ने योजनाओं के आवेदन फार्म भरें। शिविर में पार्षद श्याम सुन्दर राव, पियुष मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद भूषण अग्रवाल, जयशंकर चौधरी, जोगिन्दर शर्मा, रामबृज वर्मा, ईश्वर साहू, संजीत यादव, अनिल कुश्वाहा, एस.एन.सिंह, ईश्वर दुबे, सुरेन्द्र दुबे, सत्यम व्यास सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।
लाॅटरी से आवास आबंटन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों ने 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किये है ऐसे हितग्राहियों को 3 जनवरी को मंगल बाजार छावनी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में लाॅटरी निकालकर आवास आबंटन किया जायेगा। शिविर का अंतिम आयोजन मानव आश्रम सेक्टर 1 एवं छावनी मे बुधवार को रहेगा।

  • Related Posts

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, हॉकी देश का गौरव : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply