देवभूमि ले आउट के अवैध प्लाटिंग पर फिर चला निगम प्रशासन का बुलडोजर

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आज शाम बुधवार को नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम मुकेश रावटे,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान,तहसीलदार प्रकाश सोनी,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, भवन निरीक्षक विनोद मांझी,मोहन नगर टीआई व पुलिस बल की मौजूदगी में देवभूमि ले आउट दुर्ग द्वारा उरला करहीडीह के पीछे अवैध प्लॉटिंग कर निर्मित मार्ग संरचना और नाली को तोड़ने की कार्यवाही की गई।

डेढ़ महीने के भीतर दूसरी बार अवैध निर्माण और ले-आउट मंजूरी के बिना अवैध प्लाटिंग करने पर जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने बेदखली की कार्रवाई की।प्रशासन को सूचना मिली थी कि देवभूमि ले आउट दुर्ग द्वारा उरला अवैध विकासकर्त्ता सुनील गुप्ता एवं हिमांशु अग्रवाल ने अवैध प्लॉटिंग किया गया था जिसको मूलस्वरूप में लाने के लिए कार्यवाही जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम द्वारा की गई।। सूचना पर नगर पालिक निगम एवं जिला प्रशासन की टीम पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया।

ज्ञात हो कि विगत कुछ दिन पहले ही अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाही मनोज ले आउट के खिलाफ अवैध बाउंड्रीवाल को कार्रवाही करके तोड़ा गया था।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply