देवांगन समाज द्वारा मां परमेश्वरी महोत्सव किया गया

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका क्षेत्र जामुल के ग्राम सुरडुंग में बसंत पंचमी के अवसर पर देवांगन समाज द्वारा मां परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर थे ।

श्री ठाकुर ने देवांगन समाज के आराध्या माता परमेश्वरी के महोत्सव में समाज गंगा को नमन कहते हुए कहा कि किसी भी समाज की पहचान उनके संख्या से नहीं बल्कि संगठन एवं सक्रीयता से होती है । आप लोगों ने मुझे इस सामाजिक महोत्सव में आमंत्रित किया इसके लिए मैं आप सभी सामाजिकगणों के प्रति कृतज्ञ हूं और मां परमेश्वरी से प्रार्थना करता हूं कि आपका समाज संगठित होकर आगे बढ़े । और आप लोगों ने जो भी मांगे रखीं है उसे अपने निधि से पूरा करूंगा ।

कार्यक्रम विशेष रूप से पार्षद अहिल्या वर्मा वरिष्ठजन तुलाराम टंडन, आत्मा राम वर्मा, देवांगन समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल देवांगन, भुषण देवांगन, पूर्व कोषाध्यक्ष, अनिल देवांगन पूर्व सचिव कन्हैया लाल देवांगन, वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारी भरत देवांगन, संरक्षक भुनेश्वर देवांगन सहित देवांगन समाज से संबंधित सभी स्वजातीय गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन
    • September 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित कार्यालय में आज राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। 32वें अखिल भारतीय…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात
    • September 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र के लोगों से उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *