देवांगन समाज को मुख्यमंत्री ने दी दो एकड़ भूमि और भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले में भखारा के निकट सेमरा-सी में देवांगन समाज के 57 अधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने देवांगन समाज को भटगांव में दो एकड़ भूमि आवंटित करने और सामाजिक भवन को बनाने के लिए 25 लाख रुपए भी देने की घोषणा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवांगन समाज हमेशा से व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। समाज के बुजुर्गों ने सालों से जो सम्मान और नाम व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में कमाया है, इसके लिए उन्हें महाजन कहकर सम्मानित किया जाता रहा है। उस मान सम्मान को आगे भी कायम रखा जाए। 
मुख्यमंत्री बघेल ने देवांगन समाज के साथ अन्य प्रदेशवासियों से प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आव्हान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की पहल पर हर निगम क्षेत्र में बनाए जा रहे सी-मार्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण हुनर, शिल्पकार, बुनकर, कुम्हार,महिला समूह द्वारा तैयार उत्पाद को शहर के बाजार में बिक्री के लिए जगह मिलेगी, वहीं उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क हर ब्लॉक के दो चिन्हांकित गौठानों में बनाए जा रहे हैं। वहां कार्यरत महिला समूह हॉलर मिल, दाल मिल, घानी आदि के जरिए ग्रामीण उद्योग स्थापित कर सकेंगी। गौरतलब है कि राज्य में ग्रामीण औद्योगिक पार्क के लिए इस साल 600 करोड़ का बजट प्रावधानित किया गया है। 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवांगन समाज के प्रतिभाशाली युवक युवतियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में श्री आशीष देवांगन, कमिश्नर नगर निगम रिसाली भिलाई, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश देवांगन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर और अनाउंसर श्री हरीश देवांगन, ब्लड डोनर विजेंद्र देवांगन, महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक सुश्री दिव्या देवांगन शामिल थीं।कार्यक्रम में धमतरी नगर निगम महापौर विजय देवांगन ने देवांगन समाज के 57 अधिवेशन का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सभी नगरीय निकायों में शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,  राजीव युवा मितान क्लब, पुरानी पेंशन योजना बहाली आदि की विस्तार से जानकारी दी। 

कार्यक्रम में सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर पंचायत कुरूद के अध्यक्षतपन चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक कुरूद लेखराम चंद्राकर, पूर्व विधायक धमतरी हर्षद मेहता, देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष भोलानाथ देवांगन, महापौर नगर निगम बीरगांव नंदलाल देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में देवांगन समाज के लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    माताओं, बहनों और बच्चों से 30 जुलाई तक हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पावन मिट्टी भेजने की अपील
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर / रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता प्रकट करने के उद्देश्य से…

    और पढ़ें
    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर,// कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। सरगुजा जिले के विकासखंड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *