देश की सबसे बड़ी शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर विधायक देवेंद्र यादव ने पुष्प अर्पित कर किया नमन और उनकी शहादत को किया याद

शेयर करें

शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती पर विधायक देवेंद्र ने दी श्रद्धांजलि
भिलाई। शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती पर उन्हे याद किया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज शहीद स्मार्क पार्क सेक्टर 5 पहुंचे। जहां वे शहीदेआजम भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी मूर्ति समक्ष खड़े होकर उन्हें प्रणाम कर उनकी शहादत को याद किया और उन्हें नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।

Advertisements
KWBD

कोरोना काल की वजह से शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर कोई बड़ा भव्य आयोजन नहीं किया गया। कोरोना रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए शहीद भगत सिंह जयंती सामान्य रूप से शांति पूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव छात्र जीवन से ही शहीद वीर भगत सिंह के भक्त है। जब से वे अपने शिक्षक से स्कूल में शहीद भगत सिंह के बारे में जाना तब वे उनके मुरीद हो गए। वे हमेशा उनकी तरह ही बनाना चाहते थे। जैसे जैसे समय बीता भिलाई नगर विधायक बड़े होते हैं। वे और जानकारी किताबों शहीद भगत सिंह के बारे में पढ़ते गए।

100 फीट ऊंचा तिरंगा

सेक्टर 5 सिविक सेंटर के पास सरोवर के बगल से शौर्य स्मारक शहीद पार्क का निर्माण किया गया है। जो शहर सहित आसपास के गांववालों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहीद सरदार भगत सिंह की 25 फीट की गनमेटल की मूर्ति लगाई गई है। थोड़ी दूर पर 100 फीट ऊंचाई पर तिरंगा भी लहराएगा। तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो होगा। जो लोगों को अपनी और आकर्षित करेगा। हैदराबाद में स्थित लुंबिनी पार्क का भ्रमण भी अधिकारियों ने किया और इसके तकनीकी पक्षों को जाना। इस कार्य के लिएल गभग 1 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि स्वीकृति हुई है।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *