उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में हनुमंत वाटिका का किया लोकार्पण

शेयर करें

रायपुर // सौंदर्य और संस्कृति के संगम का अद्भुत दृश्य शनिवार की शाम कवर्धा में देखने को मिला, जब नगर के हृदय स्थल पर निर्मित ‘हनुमंत वाटिका’ का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ और भक्तिपूर्ण माहौल में भगवान श्री हनुमान जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया गया।

पारंपरिक परिधान में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पारंपरिक केसरिया परिधान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर वाटिका का लोकार्पण किया और श्रद्धापूर्वक भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान हनुमान चालीसा के पाठ से उपस्थित सभी भक्ति भाव में लीन हो गए ।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा की हनुमंत वाटिका केवल एक पार्क नहीं, बल्कि यह कवर्धा की आस्था, संस्कृति और स्वच्छता का प्रतीक है। जहां कभी अव्यवस्था थी, वहां आज श्रद्धा और सौंदर्य का संगम नजर आ रहा है। यह नगर के विकास और जनभावना दोनों का प्रतीक स्थल बनेगा।

  • Related Posts

    कवर्धा मे देवर्षी नारद जयंती सम्पन्न एवं पत्रकारों का हुवा सम्मान
    • May 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंकवर्धा // नया विश्राम गृह सभा कक्ष मे देवर्षी नारद जयंती भगवान नारद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता आर. कृष्णा…

    और पढ़ें
    नहर पार खेरधा रोड जामुल में अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार
    • May 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // जामुल पुलिस ने कार्यवाही करते 03 मई को मुखबीर द्वारा सूचना मिलते ही एमपीईबी चौक जामुल का रहने वाला मदन साहू नहर पार खेरधा में अवैध रूप…

    और पढ़ें