उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को दी बधाई

शेयर करें

रायपुर // उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी और जनता को सुशासन प्राप्त होगा।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को एक नई दिशा मिलेगी। उनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण राजधानी की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती गुप्ता की सरकार दिल्ली में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करेगी और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से दिल्ली के विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में अन्नदाता किसानों की मेहनत को उचित मूल्य और सम्मान देने के संकल्प के साथ आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी…

    और पढ़ें
    मातर तिहार पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया विधिवत गौ पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मातर तिहार के अवसर पर आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान के साथ गौमाता का पूजन कर प्रदेशवासियों की…

    और पढ़ें