उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों काअस्पताल पहुँचकर कुशलक्षेम जाना, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

शेयर करें

रायपुर // बीजापुर जिले के जांगला गांव में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए आरक्षक गजेन्द्र शाह मंडावी और आरक्षक रामसू मज्जी का हालचाल जानने के लिए उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने घायल जवानों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया और उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने जवानों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि हमारे जवान विषम परिस्थितियों में भी नक्सलियों से मुकाबला कर रहे हैं और उनकी यह वीरता प्रदेश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। उन्होंने चिकित्सकों से भी घायल जवानों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रखने का निर्देश दिया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply