उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से “हर घर तिरंगा” लगाने की अपील

शेयर करें

रायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने रायपुर स्थित आवास पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागिता की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और यह हम सभी को एकता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है।

Advertisements
KWBD

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें, अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा लगाना केवल देशभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता का भाव भी है।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने तिरंगे के साथ फोटो लेकर #HarGharTiranga अभियान का हिस्सा बनें और इसे harghartiranga.com पर साझा करें, ताकि यह संदेश जन-जन तक पहुंचे और देशभक्ति की भावना और प्रबल हो।

  • Related Posts

    सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

    और पढ़ें