उप मुख्यमंत्री अरुण साव ऑल इण्डिया महिला हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन में हुए शामिल

शेयर करें

रायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के बहतराई खेल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। एसईसीएल (South Eastern Coalfields Limited) और नवभारत समाचार पत्र द्वारा 7 मार्च से 12 मार्च तक इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल है और भारत की पहचान है। नवभारत समाचार पत्र के सामाजिक सरोकार की यह पहल प्रशंसनीय है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों की महिला खिलाड़ियों को भागीदारी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में खेलों के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में भी खेलों के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं।

बिलासपुर में आयोजित इस ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की राष्ट्रीय खिलाड़ी शिरकत कर रही हैं। इसमें सात राज्यों के 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 12 मार्च को खेला जाएगा। विधायक अटल श्रीवास्तव, हॉकी संघ के जिला अध्यक्ष रोहित वाजपेई, हॉकी एसोसिएशन के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, पूर्व महापौर किशोर राय, सुजीत बोस और मलय भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply