डेंगू मलेलिया के रोकथाम के लिए हर घर हो रहा सर्वे, अब तक 12022 कूलर की गई जांच

शेयर करें

भिलाई ।। भिलाई निगम क्षेत्र में मच्छर के उन्मूलन के रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला गली-मोहल्लों के घर घर जाकर कूलर, पानी टंकी व अन्य पात्र जिसमें पानी भरा है, उसकी जांच कर आवश्यकता अनुसार खाली करा रहे है, प्रतिदिन कूलर और पानी टंकी की जांच हो रही है ताकि मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से आम जन को बचाया जा सके।

महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने डेंगू रोकथाम अभियान को गंभीरता से लेकर कार्य करने कर्मचारियों को टीम बनाकर कार्य करने और अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य विभाग का अमला घरों में जाकर सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दे रही है। मच्छर का लार्वा के रोकथाम के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता के लिए मुनादी भी कराई जा रही है। डेंगू तथा मलेरिया के रोकथाम के लिए जागरूक करने के लिए घर घर पाम्प्लेट बांटे जा रहे है।

नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में डेंगू के रोकथाम के लिए भिलाई निगम का अमला मैदानी स्तर पर जुटकर कार्य कर रहा है। बारिश के पानी से जलजमाव न हो तथा जलजमाव वाले स्थान पर मलेरिया ऑयल का छिड़काव एवं संक्रमण से बचाने चूना ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार का संक्रमण न फैले। डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों की टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है। टीम में पानी भरे वाले स्थलों में लार्वा की जांच, मैलाथियान, जला ऑयल छिड़काव के लिए हैण्ड स्प्रे, चूना, ब्लीचिंग के साथ कर्मचारियों की टीम हर घर तक सर्वे के लिए सुबह से ही पहुंच रहे है।

निगम क्षेत्र में डेंगू के रोकथाम के लिए भिलाई निगम का अमला जुटा हुआ है, रूक रूक कर हो रही बारिश के पानी से जलजमाव वाले स्थानों से कच्चा रास्ता बनाकर पानी निकाला जा रहा है। ताकि मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अब तक 9788 घरों में जाकर कूलर में भरे हुए पानी, पानी टंकी, गमला व अन्य उपयोगी पात्र जिसमें पानी भरा हो जांच कर टेमिफॉस का छिड़काव कर चुके है, इसके अलावा दुकानों या किसी भी स्थान पर लार्वा पनपने के स्रोत वाले स्थानों की सघन स्तर पर जांच कर टेमिफॉस का छिड़काव किया जा रहा है।

निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के लार्वा के रोकथाम के लिए मुनादी तथा जागरूकता के लिए घर घर जाकर पाम्प्लेट वितरण कर रहे है जिसमें डेंगू, लार्वा से बचने के उपाए गए है। डेंगू मलेरिया नियंत्रण अभियान कर्मचारी प्रतिदिन वार्डों में जाकर कार्य को सुचारू रूप से संपादित कर रहे है, जिसकी मॉनिटरिंग उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर की जा रही है।

01 अप्रैल से 30 जून तक –
सर्वें किए घरों की संख्या – 9788
जांच किए गए कूलर / टंकी संख्या – 12022
खाली कराए गए कूलर / टंकी संख्या – 694
मैलाथियान का छिड़काव वाले घर – 3505
नाली में मैलाथियान ऑयल छिड़काव – 121500 मीटर
जागरूकता हेतु पाम्प्लेट वितरण – 5530

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply