दिल्ली जीत का जश्न मनाकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्ग की सभी 6 नगरीय निकाय जीतने का लिया संकल्प

शेयर करें

दुर्ग // दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर दुर्ग जिले के भाजपा पदाधिकारी नेताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में एकत्र होकर जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की थाप और गगनचुंबी नारों के साथ मिठाइयां बांटते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई।

दुर्ग नगर निगम चुनाव के सहसंचालक विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत से स्पष्ट है कि भाजपा और मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ की तरह दिल्ली की जनता ने भी विकास और सुशासन पर मुहर लगाई है। दुर्ग नगर निगम में विकास और सुशासन की स्थापना के लिए जनता भाजपा को प्रचंड मतों से चुनाव जिताएगी।

दुर्ग नगर निगम चुनाव के सहसंचालक राजीव अग्रवाल ने कहा कि केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के तमाम दिग्गज दिल्ली विधानसभा चुनाव में धराशायी हो गए, ये इस बात का संकेत है कि देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबरदस्त लहर है और छत्तीसगढ़ में भी दुर्ग नगर निगम सहित सभी नगरीय निकाय में पार्टी की जबरदस्त जीत होगी।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि दिल्ली में घमंड और अराजकता की हार हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के दृष्टिकोण पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत हुई है। दिल्ली चुनाव के बाद अब दुर्ग जिले की सभी 6 नगरीय निकाय दुर्ग, कुम्हारी, अमलेश्वर, पाटन, उतई, धमधा में भी भाजपा परचम लहराएगी। दिल्ली की जीत का असर नगरीय निकाय चुनाव में भी दिखेगा।

जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि दिल्ली में भी मोदी की गारंटी को जनता ने हाथों-हाथ लिया और दिल्ली की कमान भाजपा को सौंपी। जिस प्रकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी तेज गति से पूरी हुई है, उससे पूरे देश में जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा है, जो कि दिल्ली में भाजपा की जीत के रूप में दिखाई दे रहा है।

जिला भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास मानने वाले कार्यकर्ताओं में कांतिलाल बोथरा, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, अनूप सोनी,राजा महोबिया, उमा भारती साहू, नारायण दत्त तिवारी, डॉ भारती साहू, रितेश शर्मा, नवीन पवार, नितेश साहू, राजेश सिंह राजपूत, राकेश दुग्गड़, अनूप गटागट, संगीता सिंह, नम्रता बंसोड़, दीपक सिन्हा, भारतेंदु गौतम, रजा खोखर, राजेश वर्मा, अनिल यादव, संदीप जैन, प्रकाश साहू, अश्विनी चंदेल सहित सैकड़ों शामिल रहे।

  • Related Posts

    वीबी जी राम जी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से 11.69 लाख रुपये में निर्मित हुआ नया आंगनबाड़ी भवन
    • September 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र दूरस्थ जनजातीय बस्ती में बच्चों…

    और पढ़ें
    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
    • September 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक्स अकादमी में खिलाड़ियों के प्रवेश (नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश) के लिए…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *