दिल्ली की NIA की टीम जामुल के कलादास डहरिया यहा नक्सली कनेक्शन के शक में छापेमारी…

शेयर करें

1 अगस्त को पूछताछ के लिए कलादास डहरिया को रांची बुलाया

जामुल // दुर्ग जिला के अतर्गत जामुल नगर पालिका वार्ड 12 भागवत चौक में आज सुबह 5 बजे NIA अधिकारियों के ने छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के सदस्य कला दास डहरिया के यहा करीब 4 से 5 घंटा पूछताछ की और अधिकारियों ने उनके घर से से लेपटॉप, पेन ड्राइव सहित मोबाइल फोन जब्त किया है l CRPF के जवान एवं पुलिस की टीम भी मौजूद रही l

जानकारी के मुताबिक श्रमिक नेता कलादास डहरिया रेला नामक (NGO) से जुड़े हुए हैं। वे छत्तीसगढ़ में यह एनजीओ चलाते हैं। यह संस्था किसान, आदिवासी और मजदूरों के संगठन के लिए काम करता है। रेला एनजीओ (NGO) को देशभर से फंडिंग करती है।

कलादास डहरिया पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा से जुड़े हुए हैं और लगातार मजदूरों के हितों के लिए काम करते हैं। जैसे एसीसी कंपनी अड़ानी के खिलाफ मजदूरों के हक की बात उठाई वही हसदेव में चल रहे संघर्ष, बस्तर में आदिवासियो के जल,जंगल संघर्ष के बात कही प्रदेश में देश में जहां भी अन्याय होगा हम वहां आवाज उठाते हैं, चाहे वह बस्तर हो या हसदेव हो आगे भी आवाज उठाते रहेंगे  ।

रेला (NGO) संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि यह हमारा सांस्कृतिक काम है। उन्होंने आगे कहा की NIA की टीम ने नक्सलियों से सांठगांठ को लेकर भी सवाल किया है। माओवादियों से संपर्क को लेकर पूछताछ की है। एनआईए ने कहा कि माआवादियों से संपर्क की सूचना है। झारखंड के कुछ संदिग्ध संस्थाओं से संपर्क की बात भी की। कलादास का कहना है नक्सलियों से सांठगांठ की बात सही नहीं है।

1 अगस्त को कलादास डहरिया को रांची बुलाया गया है। एनआईए को शक है कि कलादास डहरिया छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सल एक्टिविटी से जुड़ा हुआ हैl

  • Related Posts

    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें
    फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित रामगढ़ के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *