दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दुर्ग पुलिस द्वारा शहीद परिवार के निवास स्थान में पहुंचकर शुभकामना देकर कुशल क्षेम पूछा गया

शेयर करें


दुर्ग // छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल के कुल-38 शहीद अधिकारी/कर्मचारी, जो कर्तव्य की वेदी पर अपनी जान की बाजी लगाकर शहीद हुए, ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों के सभी परिवारों को दीपावली पर्व की शुभकामना भेंट वितरण किये l पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, भापुसे. के निर्देशन एवं मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग सुखनंदन राठैार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्ग वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) दुर्ग श्रीमती पद्मश्री तवंर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग सुश्री ऋचा मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग चिराग जैन, भापुसे., नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाष तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीष पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) दुर्ग हेमप्रकाष नायक, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) दुर्ग विनेाद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) दुर्ग चन्द्रप्रकाष तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) दुर्ग एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरूद्व अपराध) दुर्ग संजय पुंढीर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात-1) दुर्ग सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात-2) दुर्ग सदानंद विन्ध्यराज एवं संबंधित थाना/चौकी के थाना/चौकी प्रभारी सहित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी शहीद परिवार को दीपावली के पर्व पर उनके निवास में पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दिए और उनका हालचाल जाना।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहीद परिवार के साथ पुलिस विभाग सदैव साथ खड़ा है।हम उनके सुख दुख में शामिल हैं। इसी क्रम में दीपावली पर्व के अवसर पर सौजन्य भेंट कर शुभकामना दी गई। शहीद परिवार दुर्ग पुलिस को अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हुए और शहीद परिवार की ओर से भी शुभकामना दी गई।

  • Related Posts

    निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदाढ़ी (बेमेतरा) सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के…

    और पढ़ें
    धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर फूलों की खेती अपनाकर अपनी तकदीर बदल रहे हैं। उद्यानिकी विभाग और सरकारी योजनाओं की मदद से गेंदा,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *