हजारों भक्तों के साथ कांवड़ में शिवनाथ का जल लेकर निकले विधायक देवेंद्र यादव,प्राचीन मंदिर देव बलौदा में चढ़ाएंगे जल

शेयर करें

पुष्प वर्षा से जगह-जगह हो रहा कांवड़ पद यात्रियों का भव्य स्वागत

भिलाई // भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता, किसान, मजदूर, आम नागरिकों के हित और विकास के साथ ही सभी के सुख-शांति खुशहाली और समृद्धि की कामना लेकर सोमवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भव्य कावड़ पद यात्रा की शुरूआत की। हजारों भक्तों के साथ जय-जय महाकाल, हर हर महादेव के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई है।

सबसे पहले सुबह करीब 530 बजे विधायक श्री यादव शिवनाथ नदी के तट पर पहुंचे. पवित्र शिवनाथ नदी दुर्ग में स्नान किये । शिवनाथ तट पर स्थित शिवालय में भगवान शंकर की आराधना की। शिवलिंग में दूध और जल से महाअभिषेक किया गया। इसके बाद संकल्प लेकर देवबलौदा स्थित भोलेबाबा की प्राचीन मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों के साथ पैदल कांवड़ में जल लेकर निकले। इस बार 1 हजार से अधिक महिलाएं पुरुष व युवा साथी भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।

नंगे पैर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव हजारों भक्तों के साथ अपने कांवड़ में शिवनाथ का जल लेकर यात्रा कर रहे है। कांवड़ यात्रा का पूरे शहर भर में जगह-जगह पर हर चौक में भव्य स्वागत किया गया। शिवनाथ नदी के निकलने के बाद गंजपारा चौक में सैकड़ों भक्तों ने कांवड़यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। फल-जूस आदि वितरण किए। डीजे की धुन में हर हर महादेव,मेरा भोला है भंडारी जैसे भक्तिगीत में भक्त झूमते नाचते यात्रा कर रहे ।।

दुर्ग महापौर और पूर्व विधायक अरुण वोरा हुए शामिल
यात्रा सुबह दूर के शिवनाथ नदी से निकली उसके पश्चात अरुण वोरा पूर्व विधायक दुर्गा के द्वारा रास्ते में यात्रा का स्वागत किया गया तत्पश्चात दुर्ग महापौर धीरज बागलिवार के द्वारा स्वागत किया गया और वह दुर्ग से सेक्टर 9 तक विधायक देवेंद्र यादव के साथ चले ।।

  • Related Posts

    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस निर्णय से एनटीपीसी सहित अन्य सीपीएसयू से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित होगी तथा भुगतान सुरक्षा की व्यवस्था आरबीआई के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप हो सकेगी। राज्य शासन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *