गाय की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य: रायपाल सुश्री अनुसुईया उईके

शेयर करें

राजनांदगांव // प्रदेश की रायपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने आज खैरागढ़ के मनोहर गौशाला पहुंचकर यहां कामधेनु माता मंदिर में पूजा अर्चना की। रायपाल सुश्री उईके ने यहां गौ माता की पूजा कर मंगल कामना की। इस अवसर पर मनोहर गौशाला के संचालकों ने रायपाल सुश्री उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया। इस अवसर पर रायपाल सुश्री उईके ने कहा कि गौमाता अपने आप में साक्षात गवान का अवतार है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां कामधेनु माता मंदिर दर्शन करने का अवसर मिला। मुझे गाय के प्रति लगाव एवं प्रेम है और मैं अपने घर में चार-पांच गाय का पालन कर रही हूं। उन्होंने कहा कि गौ माता के पुण्य प्रताप का ला जिंदगी में मिला है। जिसके प्रतिफल से मैं आज लाखों-करोड़ों लोगों की सेवा कर रही हूं। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर और कोई पुण्य काम नहीं हो सकता। गौ माता की कृपा से आज मैं लोगों की सेवा कर पा रही हूं। इस अवसर पर मनोहर गौशाला के संचालक पदम डाकलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // ग्राम पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *