कोविड-19 से 23 व्यक्तियों की मृत्यु पर उनके परिजनों को 11 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

शेयर करें

राजनांदगांव // कलेक्टर डोमन सिंह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कोविड-19 से व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 से 23 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों व आश्रितों की सहायता के लिए 11 लाख 50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

जिसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 11  व्यक्ति की मृत्यु होने पर 5 लाख 50 हजार रूपए, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 2 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत 4 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 2 लाख रूपए, छुरिया तहसील में 2 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख रूपए, गंडई तहसील अंतर्गत 3 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख 50 हजार रूपए, छुईखदान तहसील अंतर्गत 1 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि उनके परिजनों व आश्रितों के लिए स्वीकृत की गई है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply