धमधा ।। अखिल भारतीय परिषद ने देशी शराब दुकान हटाने के लिए उग्र प्रदर्शन किया व जिलाधीश अधिकारी के नाम से नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया है अभाविप की मांग है कि पूर्व में भी देशी शराब दुकान के नाम से अनुविभागीय अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है कि इस मदिरा दुकान के पास में ही आई टी आई कालेज है जहाँ छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते है वही आत्मानंद स्कूल का भवन भी बन कर तैयार है कुछ दिनों में बाल छात्र छात्राएं भी यहाँ अपनी पढ़ाई करने संस्था में आएंगे वही इन शराबियो का आए दिन आवागमन बढ़ रहा है जहाँ शासन प्रशासन का कोई ध्यान नही है।
जब भी छात्र छात्राएं बस का इंतजार करने सड़क किनारे रहते है तब भी आए दिन इनको दुर्व्यवहार का सामना करना होता है उनके डर से छात्र इसकी शिकायत संबंधी अधिकारियों तक नही कर पाते अभाविप के कार्यकर्ताओं को इसकी खबर जैसे ही हुई वे क्रम बद्ध तरीके से आंदोलन के लिए उतर गए वही इन सड़कों पर आए दिन घटना दुर्घटना बढ़ता ही जा रहा है अभाविप का कहना है कि शासन को चाहिए कि इस पर त्वरित कार्यवाही कर इस मदिरालय को दूसरी जगह हटाया जाए काफी देर प्रदर्शन के बाद उपस्थित अधिकारियों के अस्वासन के बाद प्रदर्शनकारी सन्त हुए इस आंदोलन में प्रमुख रूप से जिला संयोजक नागेश्वर यादव,प्रांत तकनीकी सह प्रमुख राहुल झा,नगर मंत्री शिवेश सिंह राजपूत,सह मंत्री सोहेल कोसरे,पूर्व नगर मंत्री आशीष सपहा के साथ धमधा नगर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
बॉक्स
इस पर नगर मंत्री शिवेश राजूपत का कहना है कि एक तरफ देवालय और विद्यालय तो दूसरी तरफ मदिरालय, नियमों को ताक पर रख कालेज और धार्मिक स्थलों के पास धड़ल्ले से शराब की दुकानें चलाई जा रही है और उत्पाद विभाग मौन है। शिकायत के बावजूद शराब व्यवसायियों का धंधा आसानी से फल-फूल रहा है व आबकारी विभाग मौन है यहां के शराब विक्रेताओं में कानून का डर नहीं है। विभाग के अधिकारियों का आशीर्वाद है तो फिर क्या, जहां चाहे शराब की दुकान खोल लें। चाहे वह किसी धार्मिक स्थल के सामने हो या फिर किसी सरकारी कालेज के पास इससे क्या फर्क पड़ता है। धमधा क्षेत्र में देशी शराब दुकान जो कालेज और मंदिरों के पास हैं जबकि जानकारी के अनुसार नियम के तहत इन दुकानों को किसी भी ऐसे स्थान से 100 मीटर दूर होना चाहिए।





